विधायक ठुकराल और कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा आमने-सामने

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) प्रतिबंधित पशु की हत्या को लेकर राजनीतिक तल्ख भी तेज़ हो गई है। इस मामले में विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा आमने-सामने आ गए हैं। प्रतिबंधित पशु के शव मिलने के मामले को राजनीतिक रोटियां सेंकने की भरपूर कोशिश में लगे दोनों दलों के बीच बड़ी तकरार शुरू हो गई है। घटना स्थल पर दोनों राजनीतिक दलों के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो चुकी है। कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने तो यहां तक कहा कि भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने उन पर जानलेवा हमला किया है। मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले को भुनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो बीजेपी के नेताओं ने माहौल को गरमा दिया।इसी दौरान वहां दोनों दलों के बीच तनातनी हो गई।

 

राजनीति तकरार के साथ ही यह मामला अब थाने में जा पहुंचा है। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने खुद पर और कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाना ट्रांजिट कैंप में तहरीर दी है। वही एस ओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई भी तहरीर उनके पास नहीं है। यह भी पढ़ें विधायक राजकुमार ठुकराल को जनप्रतिनिधि होने की गरिमा बनाकर रखनी चाहिए थी। महिला का सम्मान उनको करना चाहिए,वे राजनिति में इतने चूर हो गये की किसी महिला से गलत व्यवहार कर रहे हैं, उन्हें मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मीना शर्मा -मैने किसी के साथ अभद् व्यवहार नहीं किया है।जो लोग माहौल को बिगाड़ने के लिए वहां पहुंचे थे,एक जनप्रतिनिधि होने के नाते शहर के माहौल को सुरक्षित करने के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया। जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाना में जानता हूं। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का आरोप निर्धार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *