अपराधिक घटना- तीन दबंगों ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल युवक….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है एक के बाद एक होती अपराधिक घटनाएं स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। यहा ताजा मामला बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोड़ेनाला का है जहां तीन दबंग किस्म के युवकों ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया युवक के सर में गम्भीर चोटें आई है वही घायल युवक का एसटीएच चिकित्सालय में उपचार चल रहा है

 

इधर पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर का संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी फरार है। यहा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित आशु अग्रवाल निवासी पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला बलिया कॉलोनी का कहना है कि प्रार्थी अपने घर की गली पर टहल रहा था तथा तभी आजाद, सत्यम व एक अज्ञात ने आकर मुझे गाली-गलौच करने लगे,

 

जिसपर मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे सिर में प्रहार करके सिर फाड़ दिया तथा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। अतः महोदय से अनुरोध है, कि दोषियों पर कार्यवाही करने की कृपा करें वही पुलिस ने मिली तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *