काशीपुर में 22 जून को होगी मिस्टर नार्थ इंडिया बाडीबिल्डिंग प्रतियोगिता…….

ख़बर शेयर करें -

पदाधिकारियों ने बैठकर करके बनाई रणनीति, 14 प्रदेशों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

काशीपुर- काशीपुर में बीते रोज उत्तराखंड बाडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की तरफ से काशीपुर में 22 जून को मिस्टर नार्थ इंडिया बाडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जिसको लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को वैशाली कालोनी के एक होटल में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, टनकपुर, रामनगर, काशीपुर व चंपावत के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहां पर आगामी 22 जून को मिस्टर नार्थ इंडिया बाडीबिल्डिंग प्रतियोगिता कराने को लेकर समीक्षा की गई।

 

प्रतियोगिता कराने को लेकर एक दूसरे से विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी की सहमति से एसोसिएशन के चेयरमैन आदिश गर्ग को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया। प्रतियोगिता के लिए टीम बनाने की जिम्मेदारी आदिश गर्ग सौंपी गई। जिस पर उन्होंने सभी के सहयोग से काशीपुर में बेहतर प्रतियोगिता कराने का विश्वास दिलाया। इस दौरान कैबिनेट के पदाधिकारियों ने आय व्यय एवं लेखा-जोखा, प्रतियोगिता का बजट और उसकी व्यवस्था पर भी चर्चा किया।

 

इस अवसर पर चेयरमैन आदिश गर्ग, अध्यक्ष बलवंत पाल, जनरल सेक्रेटरी डा आई कुरैशी, उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, उपाध्यक्ष प्रोफेसर इरफान, लक्ष्मी कांत, सइद अंजुम, जाकिर हुैसन सिद्दकी, मोहन लाल टम्टा, कैलाश जोशी, समीर खान, मुकेश सक्सेना, अशरफ खान, अभिषेक सक्सेना व मनोज दहिया आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *