नगर निगम ने दी 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
महापौर बोले— विकास की गति थमने नहीं देंगे, मजबूत होगा शहर का बुनियादी ढांचा
रुद्रपुर — नगर निगम रुद्रपुर ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए 10 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी दे दी है। सड़क, नाली, सौंदर्यीकरण और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े 150 से भी अधिक कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
महापौर विकास शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्षदों व जनता के सुझावों के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इन कार्यों का उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री धामी का विशेष सहयोग — महापौर
महापौर ने कहा—
> “रुद्रपुर में चल रही सभी विकास योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम हैं। शहर के व्यापक विकास का श्रेय उनका ही है।”
महापौर ने कहा कि जलभराव, सड़कों की खराब स्थिति और अव्यवस्थित नगरीय सुविधाओं को दूर करने के लिए निगम पूरी पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
—
🔹इन प्रमुख योजनाओं पर होगा कार्य
(20 लाख से अधिक लागत वाले कुछ विशेष कार्य)
स्थान / वार्ड कार्य लागत
न्यायालय परिसर इंटरलॉकिंग टाइल्स ₹24.65 लाख
वार्ड 32 हंस विहार आरसीसी रोड व नाली ₹24.89 लाख
वार्ड 23 सड़क व नाली निर्माण ₹24.24 लाख
वार्ड 25 सीसी रोड व नाली ₹24.00 लाख
वार्ड 14 भदईपुरा दो स्थानों पर सीसी रोड व नाली ₹22.46 लाख
मौदी मैदान व्यू कटर लगाना ₹21.05 लाख
वार्ड 17 सीसी रोड व नाली ₹20.59 लाख
वार्ड 7 सागर के घर से कल्याणी नदी तक सीसी रोड ₹20.39 लाख
वार्ड 4 ट्रांजिट कैंप राधा कृष्ण मंदिर में कोटा स्टोन ₹20.05 लाख
📌इसके अलावा कुल 79 छोटे कार्य भी शामिल, जिन पर ₹1.71 करोड़ खर्च होंगे।
