हल्द्वानी- सफाई के दावों पर नगर निगम की खुल गई पोल, मोहल्लों और सड़कों पर बिखरा नजर आया कूड़ा……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के अधिकांश मोहल्लों व सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ नजर आया। कई डंपिंग जोनों से तो कूड़ा ही नहीं उठाया गया। वहीं इसके बचाव में निगम अफसर त्योहार पर कर्मचारियों के अवकाश पर होने का हवाला देते रहे। दिवाली पर्व के दौरान लोग जहां घरों की सफाई में व्यस्त रहे वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने इससे दूरी बनाये रखी। शहर के अधिकांश मोहल्लों व सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ नजर आया। कई डंपिंग जोनों से तो कूड़ा ही नहीं उठाया गया।

वहीं इसके बचाव में निगम अफसर त्योहार पर कर्मचारियों के अवकाश पर होने का हवाला देते रहे। स्वच्छता का संदेश देने वाली दिवाली पर नगर निगम की ओर से किये गये सफाई के दावों की पोल खुल गई। दीवाली से पहले शहर के तमाम क्षेत्रों में नगर निगम के कर्मचारी सफाई को नहीं पहुंचे। बीते गुरुवार को दीवाली के बाद भी कई क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा नजर आया। शुक्रवार को क्रियाशाला के पास सड़क से सटी वन भूमि में कूड़ा पड़ा दिखा। वहीं मुखानी खड़िया फैक्ट्री वाली सड़क पर भी कूड़े का ढेर दिखाई दिया।

नैनीताल रोड से आवास विकास के बीच ठंडी सड़क की शुरुआत में ही कूड़े से लोगों का स्वागत हो रहा है। वहीं रोडवेज स्टेशन के सामने वाला मार्ग भी कूड़े से पटा रहा। यहां भी कई जगह कूड़ा पड़ा था। गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन ने दीपावली से पहले व बाद में निगम के सभी वार्डाें में विशेष सफाई अभियान चलाने का शेड्यूल जारी किया था। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के त्योहार मनाने के कारण कुछ स्थानों से कूड़ा नहीं उठा होगा, शनिवार को सभी जगह सफाई कराकर कूड़ा उठाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *