नैनीताल पुलिस का अभियान: अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, कच्ची शराब बरामद….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कालाढूंगी पुलिस ने झलुवाझाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त महिपाल सिंह (पुत्र अमर सिंह, निवासी भट्टपुरी बरहैनी) के पास से 44 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई है।

यह कर्येवाही थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कानि0 अखिलेश तिवारी, कानि0 नापु0 गगन भण्डारी और कानि0 स्वरूप सिंह शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कालाढूंगी में FIR नंबर 30/2025 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *