नैनीताल पुलिस ने महिला का खोया हुआ पर्स ढूंढ कर वापस लौटाया….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – महिला द्वारा पर्स गुम होने की सूचना मंगल पड़ाव चौकी में जाकर दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव को दी गई।

 

 

महिला द्वारा अपने पर्स में मोबाइल और हजारों धनराशि समेत अन्य दस्तावेज होना बताया। चौकी प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने महिला द्वारा बताए गए सभी संभावित स्थलों में पर्स की खोजबीन की ओर सीसीटीवी चेक करवाए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने महिला का पर्स ढूंढ निकाला और उसे सुपुर्द किया। पर्स में महिला का मोबाइल फोन, ₹5000 और अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे थे। पर्स वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *