नैनीताल सीट पर टेंडर और चैलेंज वोट का खाता रहा शून्य, नोट का भी इस्तेमाल…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर वर्ष-2014 में 1101435 लोगों ने मतदान किया। पर चुनाव में किसी ने टेंडर और चैलेंज वोट का इस्तेमाल नहीं किया। इस चुनाव में केवल एक टेंडर वोट पड़ा। पर चैलेंज वोट का खाता शून्य रहा। लोकसभा चुनाव में लाखों मतदाता अपने मतों का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा मतदाता बड़ी संख्या में नोट का भी इस्तेमाल करते हैं, 

पर मतदान में टेंडर और चैलेंज वोट की व्यवस्था होती है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर इन दोनों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर वर्ष-2014 में 1101435 लोगों ने मतदान किया। पर चुनाव में किसी ने टेंडर और चैलेंज वोट का इस्तेमाल नहीं किया। वर्ष-2019 के लोकसभा चुनाव में 12,58,570 लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव पिछले चुनाव की तुलना में वोट देने वालों में इजाफा रहा।

पर इस चुनाव में भी किसी ने टेंडर और चैलेंज वोट का इस्तेमाल नहीं किया। अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर वर्ष-2014 में 656934 लोगों ने मतदान किया। यहां पर केवल एक व्यक्ति ने टेंडर वोट का इस्तेमाल किया। पर चैलेंज वोट कोई भी नहीं पड़ा। वर्ष-2019 लोकसभा चुनाव में 699807 लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव में केवल एक टेंडर वोट पड़ा। पर चैलेंज वोट का खाता शून्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *