नशा सप्लायरों के इरादों को लगातार नाकाम करती पुलिस, 06.00 अवैध स्मैक के साथ 02 नशा सप्लायरों को किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर विवेक रावत को 03.00 ग्राम व अंकुर बहुखण्डी को 03.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो. न. 7060470047 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम / अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

नाम पता अभियुक्त

1.विवेक रावत (उम्र 28 वर्ष)  पुत्र विनोद रावत, निवासी- ग्रास्टनगंज कोटद्वार, पौडी गढवाल।

2.अंकुर बहुखण्डी (उम्र -32 वर्ष) पुत्र स्व0 अनूप बहुखण्डी निवासी- नाथुपुर कुम्भीचौड़, कोटद्वार।

बरामद माल

विवेक रावत से 03.00 ग्राम स्मैक

अंकुर बहुखण्डी से 03.00 ग्राम स्मैक

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 – 197/2024, धारा 8/21 NDPS Act

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक श्री मनीभूषण श्रीवास्तव

2.उपनिरीक्षक प्रघुमन नेगी

3.आरक्षी 287 ना0पु0 पवनीश कवि

4.आरक्षी 202 ना0पु0 राहुल – CIU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *