हल्द्वानी- बेस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की नई दरें जल्द होंगी लागू…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में यूजर शुल्क में बदलाव किया गया है। हालांकि साफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण जिले में नई दरों को अभी लागू नहीं किया गया है। कुछ दिन बेस अस्पताल में ओपीडी पर्चे का शुल्क 27 से घटाकर 20 रुपये किया गया था। मरीज को भर्ती करने का शुल्क भी 50 रुपये किया है।

 

वहीं, पैथॉलोजी में होने वाली जांचों के साथ ही अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे आदि जांचों की नई दरें आ चुकी हैं लेकिन लागू नहीं हो पाई हैं। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि सॉफ्टवेयर में डाटा अपलोड किया जा रहा है, उसके बाद नए यूजर चार्ज लागू होंगे। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि नई दरों में कई जांचें सस्ती हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *