पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, नौ घायल….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – पौड़ी जिले के मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक निजी वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना दोपहर लगभग ढाई बजे भिताई के पास हुई। वैन भगत राम न्यू मॉर्डन नामक निजी स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही थी। वैन के खाई में गिरते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से निकालकर अपने निजी वाहनों से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता ने घायलों को समय पर उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हादसे में एक बच्चे और वैन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून एयरलिफ्ट कर भेजने की तैयारी की जा रही है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान विजय सिंह (35) पुत्र दयाल सिंह और अनिल कुमार (42) पुत्र सोहनलाल, निवासी भिताई मल्ली, के रूप में हुई है।

प्रशासन द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर भी विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *