वेतन और महंगाई भत्ता न मिलने से नाराज जल संस्थान संविदा कर्मियों ने दिया धरना….

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी- वेतन और महंगाई भत्ता न मिलने से नाराज जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य जवाब दे गया। बुधवार को जल संस्थान में दर्जन भर से ज्यादा संविदा कर्मी एकत्र हुए और विभागीय अधिकारियों पर टालमटोली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

 

कर्मियों ने आरोप लगाया कि कई माह से विभागीय अधिकारी वेतन और महंगाई भत्ता से संबंधित चेकों के निस्तारण की बात कह रहे हैं पर न तो अभी तक चेक दिया गया है और न ही सवाल पूछे जाने पर कोई संतोष भरा जवाब दिया जा रहा है।

 

कर्मचारियों का कहना है कि 7-8 हजार का मानदेय पर कैसे परिवार का भरण-पोषण करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि एक माह के भीतर उन्हें वेतन और भत्ता नहीं मिलता है तो वे अनिश्चितकालीन के लिए धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *