ऑन ड्यूटी आर्मी’ ट्रक से 3.12 करोड़ का गांजा बरामद, STF-मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

 समाचार प्लस लाइव ऑन ड्यूटी आर्मी’ ट्रक से 3.12 करोड़ का गांजा बरामद, STF-मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सेना के नाम का सहारा लेकर गांजा तस्करी, आरोपी गिरफ्तार, असम से लखनऊ ले जाई जा रही थी खेप

उत्तर प्रदेश मऊ:स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मऊ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 3 करोड़ 12 लाख रुपये का गांजा बरामद कर बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। तस्कर इस गांजे को ‘ऑन ड्यूटी आर्मी’ लिखे ट्रक से ले जा रहे थे। ट्रक की पहचान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

सूत्रों के अनुसार STF को मऊ जनपद में भारी मात्रा में गांजे की खेप की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद मऊ पुलिस के साथ मिलकर तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास ट्रक की घेराबंदी की गई। जब ट्रक रोका गया तो उस पर ‘On Duty Army’ लिखा हुआ था, जिससे पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की गई थी।

 

🔍 जांच में निकला गांजा:

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 12.50 कुंतल गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3.12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

👮 आरोपी की पहचान:

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जर्नादन पांडेय, निवासी गंगापुर भूलिया, थाना बेथरा कादरी, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा असम से लखनऊ पहुंचाया जा रहा था। तस्करों ने ट्रक पर सेना की ड्यूटी का फर्जी बोर्ड लगाकर और ऊपर घरेलू सामान रखकर गांजे को छिपाया था।

🧾 कैसे हुआ सौदा:

जानकारी के मुताबिक, इस खेप को असम के अलबरा निवासी व्यक्ति से लोड कराया गया था, जबकि इस पूरे नेटवर्क का संचालन बलिया जनपद के सुखपुरा निवासी छोटू द्वारा किया जा रहा था। ट्रक को लखनऊ पहुंचाने के लिए ₹70,000 का भाड़ा तय किया गया था।

🕵️‍♀️ STF कर रही गिरोह की कुंडली तैयार:

फिलहाल STF इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। असम से लेकर लखनऊ तक किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह हो सकता है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *