माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर वी.आई.पी.ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, दिये सख्त निर्देश…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जनपद पौड़ी आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा वी.आई.पी. ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, चौकस एवं त्रुटि रहित ड्यूटी करने के दिये सख्त निर्देश। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय के जनपद पौड़ी आगमन/रात्रि विश्राम के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा  पुलिस लाईन पौड़ी में वी.आई.पी. ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रीफ कर निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेः-

1.भ्रमण एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने, कोताही न बरतने, ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चेक करते हुये कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को देने हेतु निर्देशित किया गया।

2.ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा VIP की सुरक्षा मापदण्डो का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये।

3.ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी ना करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल उसकी जानकारी उच्चाधिकारीयों को देने हेतु बताया गया।

4.कार्यक्रम स्थल के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी /कर्मचारीगण इस बात का ध्यान रखे की बाहर रोड़ पर कोई भी अनाधिकृत वाहन खड़ा न हो।

5.अधिकारी/कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न होने, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना करने एवं बिना उच्चाधिकारियों को बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को न छोड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

6.ड्यूटी में नियुक्त अधि0/कर्म0 गणों को आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करने व पूरे मनोयोग से ड्यूटी का निष्पादन कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *