नवरात्रि के पहले दिन भक्तों का गर्जिया मंदिर में लगा तांता,भक्तों ने मां शैलपुत्री की की आराधना..

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(उधम सिंह राठौर) नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों कि पूजा की जाती है। नवरात्रि का पर्व माँ के प्रति विश्वास और आस्था का पर्व माना जाता है। इस पर्व के पहले दिन माँ शैलपुत्री की आराधना की जाती है।

 

शनिवार को रामनगर में भी मां के भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की वही माता के भक्तों ने गर्जिया माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और मां के जयकारे लगाए। आपको बता दें कि गर्जिया माता मंदिर एक पौराणिक मंदिर है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं माता भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है।

 

शनिवार को नवरात्रों के पहले दिन सुबह 4:00 बजे से गर्जिया माता के मंदिर के कपाट खुल गए थे हजारों भक्तों ने माता का दर्शन किये। वही मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि प्रातः 4:00 बजे से मंदिर के कपाट को खोल दिया गया था। जिससे भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। शनिवार को दूरदराज के क्षेत्रों से आए दर्जनों की संख्या में भक्तों ने गर्जिया माता के दर्शन किए हैं। वही प्रशासन के द्वारा हर वर्ष की भांति मंदिर को बहुत सहयोग दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *