हलद्वानी-अंकिता भंडारी की हत्या पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च करते हुए उठाई, दरिंदों को फाँसी की सज़ा देने की मांग….

ख़बर शेयर करें -

हलद्वानी– बीते रात अंकिता भंडारी की आत्मा की शांति एवं उसको न्याय दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के साथ मिल कर, हल्द्वानी के देवलचौड चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला, तो वही उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह नेगी ने कहा जिस तरीक़े से ऋषिकेश मे बहन अंकिता की हत्या की गई। वह निंदनीय है साथ ही प्रदेश की जनता ने आठ महिला विधायकों को चुना है ताकि महिलाओं की आवाज़ को बुलंद कर सके, पर अंकिता हत्याकांड में इनकी चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा जिस तरह भाजपा नेता के बेटे ने अपने कुकर्म छुपाने के लिए एक निर्दोष की हत्या की । ऐसे दरिंदों को फाँसी की सज़ा होनी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *