हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महापौर और विधायक ने किया झंडारोहण……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला और विधायक सुमित हृदयेश ने झंडारोहण कर शहर वासियों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

इस दौरान अपने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज लाखों वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही हमें आजादी मिली है और देश इस आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहा है और दिन प्रतिदिन हमारा देश तरक्की की ओर अग्रसर है, वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत गाने के साथ ही कई झांकियां भी निकाली।

 

साथ ही एमबीपीजी हॉल में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए, बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *