स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मीना शर्मा ने किया माल्यार्पण…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक पद की प्रत्याशी रही मीना शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया l

 

इस अवसर पर शर्मा ऐतिहासिक गांधी पार्क भी पहुंची जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद स्कूल के छात्रों और अन्य लोगों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की पूर्व प्रधानमंत्री लोह महिला इंदिरा गांधी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

 

इस दौरान शर्मा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शहीदे आजम भगत सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू युवा हृदय सम्राट स्वर्गीय राजीव गांधी शहीद उधम सिंह और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ला की मूर्ति स्थल पर भी गई जहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *