छठे दिन भी धरने पर डटे रहे लुकास टीवीएस श्रमिक…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) लुकास टी वी एस मजदूर संघ पन्तनगर का 6 वां दिन भी धरना गांधी पार्क में सुचारू रूप से जारी रहा दिनांक 25/03/2022 को सहायक श्रमायुक्त महोदय के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता थी जिसमें कुछ बिन्दु एक सहायक श्रमायुक्त द्वारा अगली तिथि 28/03/2022 की निर्धारित की है।

 

प्रबन्धन द्वारा आन्दोलन को समाप्त करने का संगठन पर अनावश्यक दवाब बनाने की कोशिश भी की जा रही है। श्रमिक संगठन ने तय किया है जब तक मांगों का समाधान व लिखित वार्ता पंजीकृत नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।

 

धरना स्थल पर उपस्थित रहे संगठन अध्यक्ष मनोहर सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष हरीश चन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, उपेन्द्र,अर्जुन, आनन्द, नरेन्द्र, नवीन, महावीर,दीपक, मातवर, अरविंद, देवेन्द्र, धन सिंह आदि उपस्थित रहे व समर्थन में महिन्द्रा कर्मकार यूनियन लालपुर अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, दाना मजदूर संघ व अन्य श्रमिक संगठनों को समर्थन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *