दल बदल- कांग्रेस की सरिता अब हुई भाजपा की, पढें खबर कहां से लड़ेंगी चुनाव…..

ख़बर शेयर करें -

यही चलेगा खेल – कभी भाजपा कभी कांग्रेस चलता रहेगा मेल। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल ।

देहरादून-: भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बाहर का रास्ता दिखाया वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश

अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं। नैनीताल से लड़ेंगी चुनाव सूत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *