पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में 01 वारंटी को  किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।

जिसके क्रम में कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन से जारी वारंट फौ0वा0स0-36/2025,धारा-135 NI Act से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह निवासी जोशीमठ जिल-चमोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

धर्मेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी- जोशीमठ, जिल- चमोली, हाल पता- जी0आर0आर0सी0 निकट इवट लाइन लैन्सडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार
  2. मुख्य आरक्षी 82 नापु0 चेतन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *