विश्व योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में भी लोगों ने किया योग…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी में हर्षोलास के साथ मनाया जा रहा योग दिवस विश्व योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में भी लोगों ने योग किया। योग दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, योग दिवस में बीजेपी के कई नेता और आम लोग मौजूद रहे इस दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की भारत एक अध्यात्मिक देश है और साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी।

 

जिससे स्वीकार किया गया। और 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाने लगा योग कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में जुट गए जिला महामंत्री ने बताया कि पूरे देश में आज भव्य रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

उसी के तहत योग दिवस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान को भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तेजी के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल में देश के हुए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *