हल्द्वानी: गांधी नगर नाले में मिला युवक का रहस्यमय शव, जांच में जुटी पुलिस….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नगर क्षेत्र में लावारिस हालत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, यहां मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाले के अंदर एवं आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी लिया और मामले की जांच के लिए टीम लगा दी गई है है।

 

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *