35 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने रैली निकालकर यातायात जागरूकता व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में किया जागरूक……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- नशे के प्रति जागरूक करने के साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में किया गया जागरूक। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/यातायात प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल,कॉलेजों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी देकर अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक 14.02.2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में यातायात/ श्रीनगर पुलिस द्वारा यातायात सम्बन्धी रैली थाना प्रांगण से प्रारम्भ की गयी जो श्रीनगर शहर क्षेत्र के गोला बाजार, बाजार चौकी आदि निकाली गयी।

 

जागरूकता रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने व यातायात नियमों का पालन करने हेतु जीवन को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात कोटद्वार, थाना देवप्रयाग, यमकेश्वर, धुमाकोट एवं थलीसैण पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों,निजी एवं व्यावसायिक वाहन चालकों,टैक्सी यूनियन को मोटर वाहन अधिनियम, साइबर अपराध,नशे से दूर रहने,महिला अपराधों व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए पम्पलेट बांटकर आम जनता से यह भी अपील की गई कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई व्यक्ति अवैध नशे के व्यापार या अवैध नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।जिससे हम “ड्रग फ्री इण्डिया” एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के विजन को साकार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *