हल्द्वानी में यहाँ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फांसी पर झूला 19 वर्षीय युवक……..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी में युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल कारों का डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था।

 

बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के चलते उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात भी उसके घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई सोमवार सुबह वह खाना खाकर घर के छत पर चला गया। इस बीच उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया।

 

जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत.इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *