प्रताप बिष्ट बने नैनीताल भाजपा के फिर से जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- नैनीताल भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रताप बिष्ट को भाजपा ने एक बार फिर से नैनीताल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। हल्द्वानी भाजपा कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में हल्दूचौड भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय दुम्का (रोहित) के नेतृत्व में हल्दूचौड चोराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रताप बिष्ट के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रताप बिष्ट की दोबारा नियुक्ति से और मजबूत होगा उन्होंने कहा कि बिष्ट की सगंठन में उनकी पकड़ और व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर यह जिम्मेदारी सौपी है

 

जिसका लाभ संगठन को मिलेगा उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में भाजपा ने पिछले चुनावों में मज़बूत प्रदर्शन किया था। जिसको देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन पर विश्वास जताया है। इधर हल्दूचौड भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का ( रोहित) ने कहा कि प्रताप बिष्ट के  नेतृत्व में पार्टी जनपद में और अधिक सशक्त होगी तथा उनका अनुभव हर एक एक कार्यकर्ता को एकजुटता के साथ मजबूत करेगा। उन्होंने बिष्ट को दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बच्ची सिंह रावत, विनोद भट्ट ,राजू पांडे, दीपक बहुगुणा, अशोक, दया किशन दुम्का, विनोद कुमार पंत ,मेघा त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा सहित सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति के संयोजक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *