पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर होंगे उत्तराखंड के सीएम…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-(आरिश सिद्दीकी) राज्य की तमाम अटकलों को विराम देते हुए ख़बर आ रही है कि भाजपा हाई कमान ने एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी में ही विश्‍वास जताने का मन बना लिया है।

 

धामी को ही राज्‍य की कुर्सी सौंपने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि कुछ विधायकों की इसका विरोध करने की बात सामने आ रही है लेकिन हार की आशंकाओं के द्वारा से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की थी

 

कड़ी मेहनत, खूब बहाया था पसीना, आफिस में बैठने के बजाय पूरे प्रदेश में लगातार किये थे दौरे, लोगों के मन में भाजपा के लिए विश्वास जगाया। यहां तक कि उत्तराखंड का ‘किला’ बचाने के लिए खुद हो गए ‘कुरबान’।

 

सूत्रों का कहना है कि हाई कमान ने मन बना लिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी मेहनत और कुरबानी का इनाम मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *