रजनी उर्फ संगीता के परिजन ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप क्या अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही पुलिस….

ख़बर शेयर करें -

 पुलिस पर लगे गंभीर आरोप क्या संगीता के अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही पुलिस….

रुद्रपुर- रुद्रपुर में सरस्वती विहार कॉलोनी भूरारानी क्षेत्र थाना कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत 2/10/20/22 को दिन के समय में रजनी उर्फ संगीता के पति नरेंद्र पाल ने अपने पत्नी संगीता की गला घोटकर हत्या कर दी थी ऐसा आरोप संगीता के परिवार वालों ने लगाते हुए रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए गिरफ्तारी की मांग की जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए रजनी उर्फ संगीता का पोस्टमार्टम करा कर बॉडी परिवार वालों के सुपुर्द कर दी और जांच शुरू कर दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक संगीता की मृत्यु दम घुटने से बताई गई है।

 

और उधर संगीता के परिवार वालों का कहना है पुलिस अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है क्योंकि संगीता के नंदोई उत्तराखंड पुलिस में है और थाना बाजपुर में तैनात है संगीता के भाई का कहना है उत्तराखंड पुलिस में तैनात जगदीश पाल हमें लगातार समझौते का दबाव बना रहा है और बराबर धमकी भी दे रहा है उसका कहना है या तो समझौता कर लो या फिर किसी बड़े और झूठे केस में तुम्हें जेल भिजवा दूंगा हमें अंदेशा है कि हमारे बहन के कातिलों को बचाने की रुद्रपुर पुलिस कोशिश कर रही है अगर हमें न्याय नहीं मिला तो मजबूरन हमें एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *