रूद्रपुर: नगर निकायों में बनेंगे रजत जयंती पार्क, 13 मई तक डीपीआर जमा करने के निर्देश….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर निकायों में “रजत जयंती पार्क” के निर्माण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को कैम्प कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि हर नगर निकाय में पार्क निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल का चयन कर, डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाए। साथ ही, रिपोर्ट को टीएसी से अनुमोदित कराते हुए 13 मई तक जिला मुख्यालय को प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल नगरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं देने की दिशा में अहम कदम है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल, ओसी गौरव पांडेय सहित सभी नगर निकायों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *