हल्द्वानी- बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला सेवानिवृत्त अफसर गिरफ्तार, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था घर…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर ने सेना के जवान की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था। उधर सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया। इसके बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मुखानी थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उसके पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल भोजक (65) ने उसकी आठ साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया।

 

यहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई। 25 नवंबर को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी कर रही थी। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि सोमवार को आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल से गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कहा कि कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *