यूक्रेन से सकुशल हल्द्वानी वापस पहुंची। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इन्द्रानगर की बेटी..

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है, रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में भारी संख्या में भारतीय छात्र अभी भी फंसे हुए हैं, जिनमे से कुछ छात्रों को भारत सरकार द्वारा सकुशल निकाला जा रहा है

इसी बीच रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में फसी हल्द्वानी के बनभूलपुरा की बेटी सकुशल अपने आवास पहुंची। शनिवार को  यूक्रेन से हल्द्वानी पहुँची बनभूलपुरा इंदिरा नगर की रहने वाली महक मालिक अपने परिजनों से मिलकर काफी खुश है और परिजनों में भी उत्त्साह का माहौल है

इस दौरान महक मलिक ने बताया कि वह वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई हुई थी, और तब से ही वह यूक्रेन में रह कर पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि बीती 26 फरवरी को उनका भारत वापस आने का टिकट था, लेकिन उससे पहले 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। जिसके पश्चात हम लोग अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में चले गए, जहां पर बंकर बने हुए थे। जिससे की हम लोग खुदको महफूज़ रख रहे थे।

 

महक ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद यूक्रेन सरकार ने हम लोगो को ट्रेन और बसों के ज़रिए यूक्रेन से करीब 1600 किलोमीटर दूर पोलैंड सरहद भेजा, जहाँ से भारतीय दूतावास के लोग हमे फ्लाइट के ज़रिए भारत लाए। उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर भारत और उत्तराखंड सरकार के लोगो ने उन्हें घर तक पहुँचने का इंतजाम कर रखा था, लेकिन मैने अपने अभिभावकों के साथ घर आना बेहतर समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *