हल्द्वानी– CBSE हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में BLM सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र ऋषभ खत्री द्वारा 92.20%अंक हासिल करने पर उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा । बधाई देने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, पूर्व विधायक नवीन दुमका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भवन पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी,,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, दुमका, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला सहित अनेकों लोग थे। नैनीताल दुग्ध संघ में कार्यरत ऋषभ खत्री के पिता श्री पान सिंह खत्री द्वारा बताया गया कि ऋषभ द्वारा कभी भी अन्यत्र ट्यूशन का सहारा नहीं लिया गया और पढ़ाई में कोई शंका होने पर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से समाधान कर यह मुकाम हासिल किया है। ऋषभ ने इस सफलता के लिए अपने माता-पिता सहित स्कूल गुरुजनों को श्रेय दिया है।
Related Posts
एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर लगातार गली- मोहल्लों में सत्यापन अभियान जारी
ख़बर शेयर करें -मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही 21 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना, 218 लोगों का…
भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया अलका पाल
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि मातृ…
Jkrocks डांस ग्रुप ने मचाया धमाल tv राउंड के लिये हुआ सेलेक्शन….
ख़बर शेयर करें -एक बार फिर पूरे देश मे नाम रोशन कर दिया jkrocks डांस ग्रुप ने…. काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर…
