रुदपुर- यातायात पुलिस ने टेंपो में खोया बैग ढूढ़कर लौटाया, पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान…

ख़बर शेयर करें -

रुदपुर:- दिनांक 28/09/2022 को रोडवेज बस स्टैंड रुद्रपुर में किच्छा से आए अवध किशोर विश्वकर्मा का एक बैग टेंपो में छूट गया था जिसमें नगदी के अलावा आवश्यक कागजात एवं दस्तावेज थे। रोडवेज बस स्टैंड में इंटरसेप्टर में मौजूद यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, कॉन्स्टेबल नंदन गोस्वामी, मनोहर, विजेंद्र को उक्त व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई। सूचना के उपरांत ऑटो रिक्शा को सभी जगह तलाशा गया। किच्छा रोड पर तलाशने पर बैग को बरामद किया गया। इसके पश्चात बैग स्वामी को बुलाकर इंदिरा चौक पर बैग को सुपुर्द किया गया। बैग स्वामी द्वारा खोया हुआ बैग मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की गई एवं उत्तराखंड पुलिस का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा बैग को चेक करने पर नगदी व आवश्यक कागजात सही पाए गए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *