रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने बागवाला की शगुन सिंह को एथिलेटिक्स चैम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतने पर दी शुभकामनाएं…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम बागवाला की शगुन सिंह ने तीसरी बार लगातार लम्बी कूद में नार्थ जॉन एथिलेटिक्स चैम्पियनशीप जो इस बार हरियाणा में आयोजित हुई वहाँ अपना जलवा बरकरार रखते हुए लम्बी कूद में 5.60 मी. जम्प लगाकर स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे उत्तराखंड सहित रुद्रपुर का नाम रोशन किया। जिस पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने शगुन के बागवाला उनके आवास जाकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा शगुन एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी है और इससे पूर्व भी नेशनल गेम खेल चुकी है वही नो राज्यो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जीतने में शगुन सिंह ने पूरे उत्तराखंड राज्य सहित खासकर हम रुद्रपुरवासियो का मान बढ़ाया है। विधायक शिव अरोरा ने कहा शगुन एथिलेटिक्स में एक उभरता हुआ सितारा है जिसने पहले भी जनपद से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी लगातार स्वर्ण पदक जीतने का कार्य किया है।

विधायक शिव अरोरा ने उनके आवास जाकर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी और कहा निश्चित रूप से आने वाले समय मे शगुन इससे भी बड़े मुकाम हासिल करेगी और उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, नीरज यादव, अमित नारंग, मोहित कक्कड़, राजीव शुक्ला, अजय वर्मा, राजेश सैनी, मनदीप वर्मा, मोहित कक्कड़, विपुल नारंग व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *