रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में शनिवार देर रात्रि उप जिलाधिकारी मनीष बिस्ट, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, सहायक नियंत्रक वाट माप ललित मोहन पाण्डे ने व पुलिस अधिकारिओ के साथ सयुक्त रूप से बीपी रुद्रपुर भारत पेट्रोल पम्प, शक्ति आयाल पेट्रोल पम्प व व्हेल पेट्रोल पम्प का औचक छापेमारी की गई l छापेमारी के दौरान डीजल व पेट्रोल को केन में डालकर मापा गया तथा वाहन के पाहियों में डालेजाने वाला हवा को भी वाहन में डलवाकर जांच की गई जो ठीक पाया गया l शौचालय के निरीक्षण के दौरान गन्दगी पाए जाने पर तीनो पेट्रोल पम्पो के मालिकों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिए l उप जिलाधिकारी ने कहा ग्राहकों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसलिए निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जाती है और आगे भी की जायेगी l निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक सांख्यिकी वाट माप के एन अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे l
Related Posts
लालकुआं पुलिस की टीम ने एक शराब तश्कर को 101 पाउच कच्ची शराब खाम के किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत…
डीएम पंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक…
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-(एम सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में कलक्टेªट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा…
अमृत सरोवर निर्माण कार्यों की गहनता से समीक्षा की…
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मनरेगा, पीएम आवास योजना…
