रुद्रपुर। अटरिया मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला पंतनगर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट के आरोपी श्री अटरिया मन्दिर समिति के सचिव अरविन्द शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 115,351;3 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम अटरिया मंदिर के सामने खुले मैदान में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूरी करने वाला युवक पिछले कुछ दिनों से मंदिर के सामने स्थित मैदान में नमाज अदा कर रहा था। मंगलवार को इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और युवक के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की गई। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग सिडकुल चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।
Related Posts
यातायात महिला काॅस्टेबल नूतन तिवारी को डीजीपी उत्तराखंड ने किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी।अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड ने पुलिस बहुउद्ददेशीय भवन हल्द्वानी के कार्यालयों का भ्रमण और ऑपरेशन मुक्ति सेमिनार…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं…
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों…
जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपर उपनिरीक्षक सुधेश कुमार, अपर…
