काशीपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने अपने पद से दे दिया इस्तीफा..

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस के संदीप सहगल एडवोकेट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

पूरी लगन के साथ नरेंद्र चंद को संदीप सहगल ने लड़ाया था चुनाव

दुर्भाग्यवश हमें हार का करना पड़ा सामना-संदीप सहगल

कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में करता रहूंगा संगठन के कार्य-संदीप सहगल

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजे अपने इस्तीफे में संदीप सहगल ने कहा है

 

कि कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद चुनाव हार गये हैं। हमने पूरी लगन के साथ उन्हें चुनाव लड़ाया था लेकिन दुर्भाग्यवश हमें हार का सामना करना पड़ा।

 

अतः मैं अपने नैतिक धर्म का निर्वहन करते हुए महानगर अध्यक्ष काशीपुर के पद से अपना त्यागपत्र देता हूं। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में संगठन के कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *