पौड़ी- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल पौड़ी गढ़वाल में संस्कृत विभाग में विभागीय परिषद के तत्वाधान में श्लोक लेखन, वाचन एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। श्लोक लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता में बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मोनिका नेगी प्रथम , प्रियंका बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय, एवं मेघा चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौखिक प्रश्नोत्तरी में भावना सुयाल बी. ए. षष्ठम सेमेस्टर प्रथम, पल्लवी रौतेला बी. ए. षष्ठम सेमेस्टर ने द्वितीय , एवं मालती बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस उपलक्ष्य पर भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ अर्चना नौटियाल एवं डॉ वसीम अहमद, राजनीतिक विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ अजय रावत एवं वंदना ध्यानी बहुगुणा, अर्थशास्त्र की विभाग प्रभारी डॉ नेहा शर्मा एवं डॉ दुर्गा रजक, हिंदी विभाग प्रभारी डॉ उमेश ध्यानी एवं डॉ सुमन कुकरेती, अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ मानसी वत्स, इतिहास विभाग प्रभारी डॉ अभिषेक कुकरेती उपस्थित रहे।
Related Posts
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया बड़ी धूमधाम के साथ
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस…
रुद्रपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- कोतवाली रुद्रपुर में वादी श्री अनिल सिह पुत्र बलवीर सिह निवासी वार्ड न0-02 सुनार गली गदरपुर…
रुद्रपुर में आयोजित किया गया अस्मिता खेलो इंडियाके अंतर्गत स्काई मार्शल आर्ट वूमेन’स लीग का एक दिवसीय आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- खेलो इंडिया द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित अस्मिता खेलो इंडियाके अंतर्गत स्काई मार्शल आर्ट वूमेन’स…
