पौड़ी- आज अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण जी से शिष्टाचार भेंट की। संगठन के अध्यक्ष जगदीश राठी जी ने छात्रवृत्ति से संबंधित मुद्दे पर संगठन द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे संघर्ष और शासन तक पहुँचाए गए सुझावों को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में प्रयास करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जीवन बदलने वाला एक साधन है, और इस दिशा में सकारात्मक पहल से हजारों बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष और संवाद भविष्य में भी जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में सोहन लाल, विजेंद्र आर्य, सुनील कुमार, योगेन्द्र शमशेर जंग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह मुलाकात न केवल सम्मानजनक संवाद का प्रतीक रही, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संगठन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को नीति-निर्माताओं तक पहुँचाने में सक्षम और प्रतिबद्ध है।
Related Posts
केवल दीपक बाली ही कर सकते हैं काशीपुर का विकास: डंपी
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष व आप नेता राजीव सेतिया उर्फ डंपी ने…
बारिश का कहर जारी, प्रशासन ने खतरे की जद में रहने वाले लोगों को भेजा सुरक्षित स्थानों पर…
ख़बर शेयर करें -चंपावत– मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद चंपावत जनपद में लगातार चौथे दिन भारी…
धार्मिक स्थलों से हटाये गए लाउडस्पीकर और एम्प्लिफायर…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-कप्तान मंजुनाथ टि सि का चला डंडा जनपद के धार्मिक स्थलों से हटाये गए लाउडस्पीकर और एम्प्लिफायर…
