जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार मंे पीठासीन व मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण जिला नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में दिया गया……..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु गुरूवार को जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार मंे पीठासीन व मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में दिया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया, प्रथम पाली में 750 व द्वितीय पाली में 744 कुल 1494 पीठासीन व मतदान अधिकारियों व्यवहारिक व सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने  पीठासीन व मतदान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी पीठासीन, मतदान अध्णिकारी नगर निकाय निर्वाचन मेें आवंटित कार्यो को निष्पक्ष व कुशलता से सम्पादित कर अपनी योग्यता एवं कार्य कुशलता का परिचय देगें। उन्होने कहा सभी मतदान कार्मिक अपने-अपने दायित्व को निर्वाहन करेगें व समन्वय स्थापित करते हुये निष्पक्ष व पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चत करेगें।

 

मतदान कर्मी टीम भावना से मिलजुल कर कार्यो का सम्पादन करेगें। उन्होने कहा पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। उन्होने कहा यह द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, अभी कोई शंका हो तो उसका सामाधान प्रशिक्षण में ही कर लें ताकि मतदान दिवस में गलती की कोई गुजांइस न रहे। उन्होने कहा निर्वाचन कार्य में कोई लापरवाही क्षम्य नही होती है इसलिए निर्वाचन कार्यो व प्रशिक्षण को गहनता से लें। उन्होने कहा मतदान बूथ में पीठासीन अधिकारी अनुशासन बनाये रखेगें, शालीनता से व्यवहार करें, ताकि शांतिपूर्ण, निर्वाध मतदान संपन्न हो सकें। उन्होने कहा कि मतपेटियों को खोलने व बन्द करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे गहनता से लें तथा मतदान के पूर्व व पश्चात मतपेटियों को खोलने व बन्द करने में सावधानीपूर्वक कार्य करें।

 

उन्होने कहा कि मतपेटियों में प्रयोग करने हेतु पेपर सील को जांच ले व ध्यानपूर्वक सील करना सुनिश्चित करेगें नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सुशील मोहन डोभाल, मास्टर ट्रेनर हरीश दनाई व संजीव बुधौरी ने सभी पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मतदान स्थल पर स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराना पीठासीन व मतदान अधिकारियों का दायित्व है। उन्होने कहा कि मतदान प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों को प्रदत्त अधिकारों एवं उनके कर्तव्यों का उल्लेख राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई पीठासीन हस्तपुस्तिका में विस्तार से दिया गया है इसलिए पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभंाती अध्ययन कर लें व दिये जा रहें प्रशिक्षण को गहनता से लें, जो भी शंका हो उसका समाधान प्रशिक्षण में ही कर लें ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक तटस्थ होकर कार्य करेंगे तथा मतदान पार्टियां अपने ही बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे व किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि नियत समय प्रातः 08 बजे से मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेगें। उन्होने गहनता से प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सभी मतदान कार्मिक सभी प्रपत्रों का अध्ययन कर ले व मतदान स्थल प्रस्थान से पूर्व निर्वाचन सामाग्री को लेते समय सूची से मिलान अवश्य कर लें, कोई समाग्री की कमी न हो। उन्होने कहा सभी मतदान पार्टिया मतदान सामाग्री लेते समय यह सूनिश्चित कर ले कि जो मतदाता सूची मिल रही है वह उन्ही के बूथ की है साथ ही यह भी सुनिश्चित कर ले कि पर्याप्त मतपत्र भी है। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ को तत्काल सूचित करें। प्रशिक्षण में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *