वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर आदेशानुसार जनपद- पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर कसी नकेल…..

ख़बर शेयर करें -

किच्छा- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा तथा वरिष्ठ उप.निरी. विनोद सिंह फर्त्याल ने बाद जांच बीट सूचना  जिलाधिकारी कार्यालय जनपद उधम सिंह नगर के कार्यालय रुद्रपुर से अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर वापस आए अंकित कराया कि अभियुक्त कासिम पुत्र मो0 हुसैन पुत्र वार्ड न0 11  थाना किच्छा एक शातिर किस्म का अपराधी है जो अपने मोहल्ले व आस पास के थाना क्षेत्र में गौ पशुओं का वध कर गोमांस की तस्करी / बिक्री व परिवहन से सम्बन्धित अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए खुद व अपने पिता मो0 हुसैन उर्फ भट्ट पुत्र नाथुआ निवासी उपरोक्त उक्त गैंग के सदस्य हैं

 

जिनके द्वारा एक संगठित गैंग के रूप में सक्रिय होकर गोवंश पशुओं का वध , पशुओं का आयात निर्यात तथा गोवंश की अवैध रूप से बिक्री कर उपार्जन कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है इनके द्वारा आपराधिक कृत करके लोक व्यवस्था को प्रभावित व छिन्न भिन्न किया जाता है। जिस संबंध मैं कोतवाली किच्छा मैं FIR NO 460/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम 1- कासिम पुत्र मो0 हुसैन  2. मो0 हुसैन पुत्र नथुआ निवासीगण वार्ड नं 15 किच्छा पंजीकृत किया तथा अभियुक्त वेदप्रकाश पुत्र महेंद्र निवासी टीचर कॉलोनी थाना-किच्छा एक शातिर किस्म का अपराधी है।

 

जो अपने मोहल्ले व आस पास के थाना क्षेत्र मे अवैध शराब व अवैध स्मैक की तस्करी /बिक्री व परिवहन से सम्बन्धित अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए खुद व अपने भाई आनंद उर्फ ननवा पुत्र महेंद्र निवासी उपरोक्त  3. चंदा पत्नी वेद प्रकाश निवासीगण टीचर कॉलोनी किच्छा  4. किरन पत्नी आनंद कश्यप निवासी उपरोक्त उक्त गैंग के सदस्य हैं

 

जिनके द्वारा एक संगठित गैंग के रूप में सक्रिय होकर अवैध स्मैक व अवैध शराब की अवैध रूप से बिक्री कर धनोंपार्जन कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाना पाया इनके आपराधिक  कृत  अंकुश लगाने हेतु थाना हाजा पर FIR NO 461/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम

1- वेद प्रकाश पुत्र महेंद्र निवासी टीचर कॉलोनी किच्छा 

  1. आनंद उर्फ ननवा पुत्र महेंद्र निवासी टीचर कॉलोनी किच्छा
  2. चंदा पत्नी वेदप्रकाश निवासी टीचर कॉलोनी किच्छा
  3. किरन पत्नी आनंद निवासी निवासी टीचर कॉलोनी किच्छा

पंजीकृत किया गया , विवेचना प्रभारी निरीक्षक सितारगंज श्री भूपेंद्र सिंह तथा एसओ कमलेश भट्ट के सुपुर्द की गई, अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *