सपा विधायक आज़म से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे विधायक रविदास सहित कई सपा नेता, नहीं हो पाई मुलाकात….  

ख़बर शेयर करें -

आधे घंटा तक सपा नेताओं ने किया इंतजार आजम ने मुलाकात से किया इंकार

 सीतापुर-(एम् सलीम खान) सीतापुर जेल में बंद रामपुर उत्तर प्रदेश के सांसद और मौजूदा विधायक मौ आजम खा से जेल में मुलाकात करने रविवार को विधायक रविदास मेहरोत्रा सहित कई सपा नेता सीतापुर जेल पहुंचे, जबकि उनकी अंजाम से मुलाकात नहीं हो पाई। सूत्रों ने बताया कि करीब एक घंटे के लंबे इंतजार के बाद अंजाम ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया।

 

आजम से मुलाकात न होने पर विधायक मेहरोत्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर आजम खा पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंजाम पिछले दो साल से जेल में बंद हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। सपा नेता आजम की रिहाई के लिए आंदोलन किया जाएगा।

 

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल यादव के आरोप का जवाब देते हुए विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सपा ने हमेशा आजम खान की रिहाई के लिए संघर्ष किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी के दिग्गज नेता आज़म खान से मुलाकात कर चुके हैं। लहरपुर विधायक अनिल वर्मा,सपा जिलाध्यक्ष सहित विधायक व नेता मौजूद रहे। रामपुर विधायक आज़म खान पिछले दो सालों से सीतापुर जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *