शक्ति फार्म पुलिस ने महिलाओं को दी गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी….

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने नगर पंचायत सभागार में महिलाओ को  गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी….

सितारगंज- शक्ति फार्म सितारगंज पुलिस ने नगर पंचायत शक्ति फार्म सभागार में महिलाओ को कैंप लगाकर गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। वही कैंप के दौरान महिलाओं को गौरा शक्ति एप और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को एप के बारे में बताया गया कि गौरा शक्ति ऐप से महिलाएं हर प्रकार की शिकायत गौराशक्ति ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकती हैं।

 

साथ ही उपस्थित शक्तिगढ़ चेयरमैन एवं चौकी इंचार्ज ने गौराशक्ति ऐप और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी साथ ही बताया कि उत्तराखंड पुलिस ऐप में महिलाओं और पुरुषों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है महिलाएं गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और उत्तराखंड पुलिस ऐप से पुरुष और महिलाएं दोनों अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *