हरक सिंह रावत की भाजपा से छुट्टी छह साल के लिए बर्खास्त

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हर स्थिति पर बनाए हुए पैनी नजर

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) देहरादून भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की पार्टी से और कैबिनेट मंत्री मंडल से छुट्टी कर दी गई है। अपनी बात को बेबाकी से रखने वाले उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी से उन्हें छह सालों के लिए बर्खास्त कर दिया गया है।

अब माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो भाजपा हाईकमान से अपनी बात रखने के लिए रावत दिल्ली पहुंचे थे।वह बहू और एक विधायक को भी अपने साथ ले गए थे। अभी उनकी मुलाकात हाईकमान से नहीं हो पाई थी।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हरक सिंह रावत को छह साल के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त करने की संस्तुति राज्यपाल को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *