शीतला देवी मंदिर पर खिचड़ी एवं शरबत छवील का आयोजन……

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर बट सावित्री व्रत के उपलक्ष पर माता मंदिर रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री शीतला देवी मंदिर पर विशाल खिचड़ी एवं मीठा शरबत छबील लगाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम श्री शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जिसमें मुख्य अजमान भाजपा नेता आशीष अरोरा बॉबी द्वारा पूजा पाठ के पश्चात मीठे शरबत की छबील लगाकर भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का कार्य किया गया

 

भाजपा नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि छविल लगाने का मुख्य उद्देश्य केंद्र में मोदी सरकार तीसरी बार बनने का आशीर्वाद भाजपा  को मिले ऐसी श्री शीतला माता से  प्रार्थना की गई। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष अरोरा बॉबी ,अकू ,राघव माटा, कुनाल गिरी, रुद्राक्ष चौहान,  सोनू सागर, अर्पित चौहान, मयंक हंस, मनीष छपरा, राजन, संदीप मिश्रा आदि जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *