सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर मैं नशे के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को १.४७२ किलो चरस के सहित गिरफ्तार कर लिया
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरुआ बाग को जाने वाले स्टोन क्रेशर तिराहे से आगे चौक पोस्ट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति विद्या रामपाल पुत्र ठाकुरदास निवासी बरुआ बाग सितारगंज को पकड़ लिया गया
तलाशी लेने पर उसके पास १.४७२ किलो अवैध चरस बरामद हुई पुलिस ने चरस कब्जे में लेकर विद्याराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
