सितारगंज पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित था अभियुक्त।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद।

रुद्रपुर- वादी मुकदमा सतेन्द्र सिंह पुत्र सन्तोख सिंह निवासी ग्राम दडहा थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर की दाखिला तहरीर बाबत दिनांक 30.09.2023 को रात्रि समय करीब 11.30 बजे अभियुक्तगणों द्वारा वादी को जान से मारने की नियत से उसके व उसके साथी मोहर सिंह के उपर अन्धाधुन्ध फायरिंग करना जिससे वादी के साथी मोहर सिंह तथा ढाबे में बैठे अन्य लोगों को पायरिंग के छर्रे लगने विषयक के आधार पर fir no-315/2023 धारा- 307/504 भादवि बनाम सरबजीत सिंह विर्क व अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

 

दौराने विवेचना अभियोग में दिनांक 03.10.2023 को सतविन्दर सिंह उर्फ सोनू कनेठी पुत्र गुरबचन सिंह निवासी ग्राम कनेठी थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश, 2- चंचल सिंह उर्फ सोनू गंजा पुत्र राज सिंह निवासी मकराई थाना बहेड़ी जिला बरेली 3 हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कहलो पुत्र निर्मल सिंह निवासी देवीपूरा खेमपुर थाना विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया।

 

बेखौफ बदमाशों द्वारा सार्वजनिक व भीडभाड वाले स्थान पर स्थान पर अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर बादी को जान से मारने की कोशिश जैसी संगीन घटना कारित की गयी है जिससे ढाबे पर बैठे अन्य लोगों को भी फायरिंग के दौरान छर्रे लगे। अतः मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर महोदय रूद्रपुर महोदय के निर्देशन में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय व प्रभारी निरीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी गठित टीम द्वारा नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार रहा अतः

 

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त सरबजीत सिंह पर श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार की ईनाम राशि घोषित की गयी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अन्दर जनपद शरहदी जनपदों के थानों को सूचित किया गया। दिनांक- 06.10,2023 को थाना स्तर से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त 25 हजार का ईनामी मुख्य नामजद आरोपी 1 सर्वजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम इश्वरपुर धाना शीशगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल गढी पट्टी थाना नानकमत्ता उधमसिंहनगर उम्र 28 वर्ष को रात्रि में स्थान चीकाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *