अवैध तमंचा और कारतूस के साथ स्मैक तस्कर को बनभूलपुरा पुलिस और ANTF टीम ने किया गिरफ्तार……….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को अपराध एवं नशा मुक्त बनाये जाने हेतु समस्त प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

 

 

जाकारी के अनुसार  अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित बनभूलपुरा पुलिस व जिला स्तरीय ANTF टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 1-मनोज कश्यप पुत्र श्री चेतराम कश्यप निवासी लालडांट रोड निकट संतोषी माता मंदीर विठौरिया न0 1 पो0 हरिपुर नायक थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 22 ग्राम नाजायज स्मैक,

 

 

2- आकाश कुमार पुत्र श्री कन्हैया लाल निवासी लाल डांट रोड, विठोरिया न0 1 पो0 हरिपुर नायक थाना मुखानी उम्र 26 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व मोटरसाईकिल संख्या- Uk 04 Ak 8370 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नं0-365/2023 धारा-8/21/ 29/60 NDPS ACT व 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 

 

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी चोरी, स्मैक तस्करी व मारपीट के मामलों में जेल जा चुके है।

 

पुलिस टीम- 1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी, 2- उ0नि0 अनिल कुमार, 3-कां0  मुन्ना सिंह, 4 -का0 अमनदीप सिंह, 5-का0 सोनू सिंह (ANTF टीम नैनीताल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *