शुएब अहमद के नाम वापसी प्रकरण से सपा का कोई लेना-देना नहीं, जिन्हें कोई प्रत्याशी समझ नहीं आये वो नोटा पर मुहर लगाए-मतीन सिद्दीकी…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सपा. प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता की पत्रकार वार्ता के दौरान मतीन ने कहा कि शुएब अहमद के नाम वापसी प्रकरण से सपा के केन्द्रीय एवं प्रान्तीय संगठन का कोई लेना-देना नहीं है। सिद्दीकी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सपा उत्तराखण्ड निकाय चुनाव में किसी भी दल का समर्थन नहीं कर रही है। और जहां-जहां सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है सपा. उन्हे मजबूती से चुनाव लाड़ा रही है।

वही हल्द्वानी नगर निगम मेयर प्रत्याशी के लिये अल्पसंख्यक मतदाता का अब किस ओर रुझान होगा के सवाल पर सिद्दीकी ने कहा कि मतदाता बहुत समझदार हैं। उन्हें भलीभांति पता है कि उनके दुख सुख में कौन उनके साथ है। और वर्तमान समय में कौन उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ क्षेत्र का विकास करा सकता है।

वर्तमान में 10 मेपर प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाता जिसे भी अपना हितैषी समझे उसको मतदान करेंगे। और यदि इन 10 प्रत्याशियों में उनको कोई योगा कोई नहीं लगता है। तो निर्वाचन आयोग ने “नोटा” का ऑप्शन भी रखा है। जिन्हें कोई प्रत्याशी समझ नहीं आये वो नोटा पर मुहर लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *