सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल के समर्थन में उतरी सपा की वरिष्ठ नेत्री रेखा यादव

ख़बर शेयर करें -

खेड़ा, पहाड़गंज, दूधिया नगर सहित अन्य क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल को मिला सभी वर्गों का समर्थन

 रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एस पी ठुकराल ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तूफ़ानी रफ़्तार से जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके समर्थक में सपा की वरिष्ठ नेत्री रेखा यादव ने मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है।

 

उन्होंने कहा कि सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल ने हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कूचलने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों को निशाना बनाने का प्रयास किया। रेखा यादव ने लाखीमपुर खीरी जिले में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों को कुचलने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों को किसानों ने लताड़ लगाई है। किसान भाजपा का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से सपा सरकार उम्मीदवार एस पी ठुकराल को भारी मतों से जीत दिलाने का आवाहन किया।

 

इस दौरान उनके साथ सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल ने कहा कि सपा सबसे साथ सबके विकास की सोच रखतीं हैं। जिस तरह सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त की उसी तरह उत्तराखंड में सत्ता बनाने के बाद यहां भी चहुंमुखी विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ सुमन पंत,अमन ठुकराल, कुलवंत सिंह, शीला चौधरी, परवीन खान, सुखविंदर सिंह, उज्जवल ठुकराल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *